एक जलजन्तु जिसके शरीर पर शल्क पाए जाते हैं और साँस लेने के लिए गलफड़ होते हैं
विशेषअधिकतर मछलियों के शरीर में दोनों ओर पंके समान अंग होते हैं, जिनसे वे जल में खूब तैर सकती हैं।
इनकी अधिकतर जातियों का मांस सारे संसार में खाया जाता है।
कुछ मछलियों की चरबी या तेल भी बहुत से कामों में आता है।
पदमछली का मोती एक प्रकार का कल्पित मोती जिसके विषय में कहा जाता है कि यह मछली के पेट से निकलता है।
मछली के आकार का बना हुआ सोने, चाँदी आदि का लटकन जो प्रायः कुछ गहनों में लगाया जाता है।
उक्त आकार प्रकार की कोई रचना।
सदा जल में रहने और अंडों से उत्पन्न होनेवाले जीवों का एक प्रसिद्ध और बहुत बड़ा वर्ग जिनमें फेफड़ों के स्थान पर गलफड़े होते हैं और जो पानी से बाहर निकालने पर प्रायः जल्दी मर जाते हैं।
पुष्ट बाहों में दिखाई पड़नेवाला मांसल पेशियों का उभार।